भगवान बाल कृष्ण जी की आरती (Aarti Balkrishna ki lyrics in Hindi)
श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ।
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया।
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै
॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥
तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै…
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥