पार्वती माता की आरती (Parvati Mata Ki Aarti Lyrics)
ॐ जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
अरिकुल कंटक नासनि, निज सेवक त्राता।
जगजननी जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
सिंह को वाहन साजे, कुंडल हैं साथा।
देव वधू जस गावत, नृत्य करत ता था॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
सतयुग रूप शील अतिसुंदर, नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।
सहस्र भुजा राजै तू, मण्डित करूनाता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
सृष्टि रूप तू ही जननी, शिव संग रंग राता।
नंदी भंगी बिन लाहे, मानन मद माता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥
देवन को यश गावत, ऋषि जन मन लाता।
जो कोई जन गावत, सदा सुखी रहता॥
ॐ जय पार्वती माता…॥