Shri Ram Gayatri Mantra Lyrics In Hindi – Benefits and Meaning

Shri Ram Gayatri Mantra – भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की उपाधि प्राप्त है। भगवान श्री राम एक आदर्श पुरुष की तरह लोकप्रिय हैं जिनका का अनुसरण संपूर्ण मानव जाति को अपने कल्याण के लिए अवश्य करना चाहिए।

भगवान श्री राम हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय देवता माने जाते हैं क्योंकि उनका अवतार मूल स्वरूप से ज्यादा पूजनीय और प्रचलित है।

भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर धर्म की पुनर्स्थापना करने के लिए अपना 21वां अवतार प्रभु श्री राम की काया में लिया था। इस अवतार के दौरान भगवान श्री राम ने रावण का संहार किया था।

आज भी भगवान राम को सदाचार का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए एक आदर्श था। भगवान श्री राम धैर्य कर्तव्य परायणता, दृढ़ संकल्प, सदाचार तथा सादगी की प्रतिमा माने जाते हैं।

उनका जीवन अत्यंत साधारण था लेकिन उनका व्यक्तित्व अपने आप में आदर्श असाधारण तथा अद्वितीय था। 

स्वयं में निहित गुणों की भांति ही भगवान राम अपने भक्तों को भी धैर्यशीलता सदाचार तथा कर्तव्य परायणता का सन्देश देते हैं। 

उनकी उपासना स्तुति करने से ही पुरुष में धैर्य कर्तव्य परायणता का सामर्थ्य तथा सदाचार का विकास होता है। इसलिए भगवान श्री रामचंद्र जी की आराधना सच्ची श्रद्धा भक्ति के साथ की जाती है।

भगवान श्री रामचन्द्र की पूजा आराधना के लिए विभिन्न प्रकार के मंत्रों का जाप किया जाता है। लेकिन इन सभी मंत्रों में श्री राम गायत्री मंत्र (Shri Ram Gayatri Mantra) सर्वाधिक प्रभावशाली और शक्तिशाली होता है।

श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करने से जापकर्ता का मन शांत रहता है, मन में सकारात्मक विचार आते हैं तथा धैर्य बना रहता है। इसलिए प्रभु श्री राम की आराधना करने के लिए श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ जरुर करना चाहिए।

लेकिन इस मंत्र का पाठ करने से पहले इसका अर्थ, इसकी महिमा, महत्व, इसका लाभ तथा जाप करने की विधि भी समझ लेनी चाहिए।

इसलिए आज इस लेख के जरिए आपके लिए हम श्री राम गायत्री मंत्र से जुड़ी संपूर्ण जानकारियां लाए हैं।

Shri Ram Gayatri Mantra Lyrics in Hindi – श्री राम गायत्री मंत्र

श्री राम गायत्री मंत्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को समर्पित एक संशोधित गायत्री मंत्र है जिसका जाप भगवान श्री राम की स्तुति के लिए किया जाता है।

Meaning of Shree Ram Mantra – श्री राम मंत्र के अर्थ

श्री राम गायत्री मंत्र में भगवान श्री राम की स्तुति आराधना करते हुए कहा गया है कि,

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जो दशरथ के पुत्र हैं तथा माता सीता के स्वामी हैं, वही मेरा जीवन प्रकाशित करें तथा मुझे धैर्य शीलता और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करें।

इस प्रकार इस राम गायत्री मंत्र में भगवान रामचंद्र जी की आराधना करते हुए उनसे निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य शीलता कर्तव्य परायणता तथा सदाचारी स्वभाव की कामना की गई है।

Shri Ram Gayatri Mantra Benefits – श्री राम गायत्री मंत्र का महत्व एवं लाभ

श्री राम गायत्री मंत्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी की कृपा पाने का अचूक मंत्र है। 

जो कोई भी जातक इस मंत्र का सच्ची श्रद्धा एवं पूरी निष्ठा के साथ इस मंत्र का जाप करता है, उस पर प्रभु श्री राम की कृपा अवश्य होती है, तथा उसका सकल मनोरथ सिद्ध हो जाता है।

श्री रामचंद्र को समर्पित श्री राम गायत्री मंत्र का रोजाना जाप करने से चंचल मन को शांत किया जा सकता है तथा अपनी समस्त मानवीय एवं आध्यात्मिक इंद्रियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

श्री राम गायत्री मंत्र (Shri Ram Gayatri Mantra) का जाप करने से जापक का मन शांत रहता है, उपासक के भीतर धैर्यशीलता आती है।

प्रभु राम पूर्णता और सिद्धांतवादिता के प्रतीक हैं इसलिए उनके चरित्र का अनुसरण जरूर करना चाहिए तथा श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा मां की संपूर्ण नकारात्मकता दूर हो जाती है।

इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने पर कर्ता की इच्छा शक्ति मजबूत होती है वह दृढ़ निश्चायी बन जाता है तथा वचनबद्धता आ जाती है।

राम गायत्री मंत्र का जाप करने से भय रोग तथा व्याधि का नाश होता है तथा मन में निडरता, शरीर में सक्रियता आती है।

श्री राम गायत्री मंत्र (Shri Ram Gayatri Mantra) का जाप करने से जाप कर्ता को भौतिक एवं आध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है। जहां महामंत्र सभी भौतिक एवं आध्यात्मिक सुखों को देने वाला है।

श्री राम गायत्री मंत्र का रोजाना जाप आप की सभी समस्याओं का नाश करता है तथा सुख समृद्धि प्रदान करता है।

अगर आप मानसिक तनाव को लेकर परेशान रहते हैं तथा समय पर निर्णायक फैसला नहीं कर पाते तो आपको श्री राम गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

आध्यात्मिक शांति के लिए मन और इच्छा का संतुलित होना अत्यंत आवश्यक है। मानसिक संतुलन के लिए श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए।

इस मंत्र का जाप करने से आपके भीतर समय अनुसार निर्णायक फैसला देने की क्षमता आएगी और आपका मानसिक तनाव दूर हो जाएगा।

Method of Chanting Shri Ram Gayatri Mantra – श्री राम गायत्री मंत्र जाप करने की विधि

🟠 रोजाना प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान एवं शौच आदि से निवृत होकर तब श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए।

🟠 श्री राम गायत्री मंत्र का जाप करते समय अपना मुख उत्तर अथवा पूर्व की दिशा में रखें। श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करते समय मन को एकाग्र रखें तथा मन में ही इस मंत्र का जाप करें।

🟠 भले ही इस मंत्र का पाठ कम बार करें लेकिन राम गायत्री मंत्र का पाठ रोजाना करना चाहिए। अगर आप रोजाना श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ 108 बार करते हैं तो निश्चय ही आपको इसका फल मिलता है।

🟠 श्री राम गायत्री मंत्र (Shri Ram Gayatri Mantra) का पाठ कोई भी कर सकता है तथा इसकी शुरुआत किसी भी दिन से की जा सकती है। इस प्रकार बताए गए नियम एवं विधि का पालन करके समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ श्री राम गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए।

Leave a Comment