Ganesh Mantra Lyrics in Hindi – Benefits, Method, Meaning

Ganesh Mantra – हिंदू धर्म में पूजा की दृष्टि से भगवान गणेश का पहला स्थान है। भारतीय वेद उपनिषद तथा पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि सभी देवताओं की उपासना करने से पहले भगवान गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

किसी भी शुभ कार्य, अनुष्ठान, विवाह या गृह प्रवेश आदि में सबसे पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। 

भगवान श्री गणेश की पूजा करने से केवल सुख और समृद्धि ही नहीं बल्कि बौद्धिक विकास का भी लाभ होता है इसलिए गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान श्री गणेश जी की उपासना के लिए जिस मंत्र का प्रयोग किया जाता है उसे गणेश मंत्र के नाम से जानते हैं।

हालांकि यह गणेश मंत्र विभिन्न प्रकार के हैं जैसे कि गणेश गायत्री मंत्र, वक्रतुंड गणेश मंत्र आदि। लेकिन इन सभी मंत्रो में “वक्रतुंड गणेश मंत्र” सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

वक्रतुंड गणेश मंत्र की तरह ही गणेश मूल मंत्र तथा गणेश गायत्री मंत्र भी प्रभावशाली होते हैं।

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में इस मंत्र के उच्चारण का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर बुद्धि एवं ज्ञान की उपज के लिए इस मंत्र का पाठ काफी लाभप्रद माना जाता है।

ज्योतिषविदो का मानना है कि गणेश मंत्र का जाप करने से उपासक को प्रखर बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भी गणेश मंत्र पाठ करने के कई लाभ हैं जिनसे शायद आप अनभिज्ञ होंगे। 

चलिए आज इस लेखके जरिए हम आपको गणेश मंत्र इसका अर्थ, लाभ तथा जाप करने की विधि के बारे में बताते हैं।

Ganesh Mantra Lyrics in Hindi – गणेश मंत्र हिन्दी में पढ़े

Ganesh Mantra Meaning in Hindi – गणेश मंत्र का अर्थ

यह मंत्र वक्रतुण्ड गणेश मंत्र के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंत्र में प्रत्येक शब्द का अपना एक अर्थ है। वक्रतुंड का तात्पर्य घुमावदार सूंड है। जबकि महाकाय का अर्थ विशालकाय शरीर है।

सूर्यकोटि संप्रभ का अर्थ करोड़ों सूर्य के समान आभा तथा निर्विघ्नम का अर्थ बिना किसी विघ्न के कुरु में देव का अर्थ कर दीजिए देव तथा सर्वकार्येषु सर्वदा का अर्थ है सभी कार्य का शुभ और पूर्ण करना।

इस पूर्ण श्लोक का अर्थ है, “ घुमावदार सूंड एवं विशालकाय शरीर वाले, करोड़ सूर्य की भांति तेजवान! हे भगवान श्री गणेश! आप मेरे सभी कार्य बिना विघ्न के शुभ और पूरा कर दीजिए!

इस श्लोक में भगवान गणेश की स्तुति करते हुए उनसे शुभ कार्य की संपन्नता और विघ्न हरण की कामना की गई है। इस Ganesh Mantra का ध्यान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत जैसे कि पूजा पाठ, यज्ञ अनुष्ठान, गृह प्रवेश तथा विवाह के दौरान किया जाता है।

Ganesh Mantra Benefits In Hindiगणेश मंत्र जाप करने के लाभ

वक्रतुंड गणेश मंत्र का ध्यान करने से किसी शुभ काम में बाधा नहीं आती और उपासक के शुभ कार्य में आने वाले विघ्न दूर हो जाते हैं। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पूर्व भगवान श्री गणेश जी का ध्यान किया जाता है तथा वक्रतुंड Ganesh Mantra का पाठ किया जाता है।

भगवान श्री गणेश को बुद्धि और ज्ञान का भी देवता माना जाता है इसलिए गणेश मंत्र का जाप करने से उपासक को प्रखर बुद्धि तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।

रोजाना नियमित रूप से निश्चित समय पर इस वक्रतुंड गणेश मंत्र का पाठ करने से उपासक की याददाश्त और बुद्धि तेज हो जाती है।

वक्रतुंड गणेश मंत्र का जाप मन में उपजी शंका, नकारात्मकता, भय और निराशा का नाश करता है। इस मंत्र का ध्यान करने से उपासक को चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा एवं शक्ति का अनुभव होता है।

आयुर्वेद की वैज्ञानिक शोधों के अनुसार माना गया है कि वक्रतुंड Ganesh Mantra का रोजाना जाप करके से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

इस मंत्र का रोजाना जाप करने से डिप्रेशन तथा स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि वक्रतुंड गणेश मंत्र का पाठ करने से श्री गणेश जी के साथ-साथ माता सरस्वती और लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है।

Chanting Method of Ganesh Mantra – गणेश मंत्र का जाप करने की विधि

प्रायः किसी भी मंत्र का जाप करने के लिए सर्व उत्तम समय प्रातः काल का होता है। सुबह-सुबह उठकर गणेश मंत्र का जाप किया जाना चाहिए।

मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक मानसिक शुद्ध कर लेनी चाहिए। दिनचर्या शौच एवं स्नान से निवृत होकर तब गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र का पाठ करते समय स्वयं को एकाग्रचित बनाए रखें तथा ध्यानपूर्वक वाक्य शुद्धि के साथ इस मंत्र का पाठ करना चाहिए।

उपासक को Ganesh Mantra – गणेश मंत्र की 108 मलाएं पढ़नी चाहिए। ऐसा करने से विशेष लाभ मिलता है।

इस मंत्र का जाप भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अथवा मंदिर के सम्मुख बैठकर या फिर उत्तर पूर्व की दिशा में बैठकर करना चाहिए।

तो आज इसलिए के जरिए हमने आपके साथ गणेश मंत्र उसका अर्थ लाभ तथा जब की विधि से जुड़ी जानकारियां साझा की। 

इस पोस्ट ओर वेबसाईट में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स ओर कान्टैक्ट फॉर्म में लिख सकतें हैं. आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, जिससे इस साईट (Bhaktiportal.com) को और बेहतर बनाने में मदद करेगी.

Leave a Comment